हिमाचल महासभा के अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर से पृथ्वी सिंह प्रजापति को निर्विरोध चुना गया है। सेक्टर- 23 स्थित मुनि मंदिर में रविवार को बैठक में पूर्व मेयर आशा जसवाल ने पृथ्वी सिंह प्रजापति का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। हिमाचल महासभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा और चंडीगढ़ के पूर्व मेयर रविकांत शर्मा ने उनका समर्थन किया। बैठक में संस्था के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पिछली पूरी कार्यकारिणी के साथ-साथ पुराने संरक्षक सदस्य और हिमाचल महासभा के नए सदस्य मौजूद थे।
पुराने सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता गुरदयाल जसवाल, केएल दओल, एसएल डोगरा, एचएल चौधरी, एमएल राणा एवं विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद मौदगिल, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के महासचिव एसके चड्डा भी बैठक में मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर शिविंद्र माधोत्रा ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया के साथ पृथ्वी सिंह प्रजापति को अध्यक्ष घोषित किया। सभी मौजूद सदस्यों ने पृथ्वी सिंह प्रजापति को दूसरी बार संस्था का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
Posted By Sanjeev Sharma