हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ ने आज अपना मुख्यालय खोला, जिसकी सभा को कई सालों से उम्मीद थी आज बाबा जी की कृपा से मनोकामना पूर्ण हुई। हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ कई सालों से कोशिश कर रही थी कि कहीं ना कहीं अपना एक ठिकाना हो आज सभा द्वारा टिवाना कंपलेक्स, बुटरेला सेक्टर 41 बी चंडीगढ़ में अपने दफ्तर का उद्घाटन बड़े ही उत्साह पूजा पाठ हवन आरती करवा कर मुख्यालय में मुख्य अतिथि ए. एन. धीमान रिटायर ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्री डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश से रिवन कटवाकर प्रवेश किया, तथा साथ ही मुख्य अतिथि ए. एन. धीमान जी ने आज ही हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ की सदस्यता ग्रहण करके हिमाचल महासभा चंडीगढ़ को सभी सदस्यों के साथ मिलकर और आगे ले जाने की शपथ ली। हिमाचल महासभा के सभी कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा सभी के चेहरों में एक खुशी की लहर थी सभी ने पूजन हवन आरती में भाग लिया तथा दूध प्रसाद लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। सभा के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति, सचिव भागीरथ शर्मा जी, कोषाध्यक्ष देशराज चौधरी जी, उप प्रधान राकेश बारोटिया जी, उप प्रधान संजीव कुमार जी, एडवाइजर एम. एल. राणा जी, एडवाइजर संतोष भारद्वाज जी ने सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य सदस्य गण द्वारा यह जानकारी दी गई।

youtube link : https://youtu.be/yvtF0Lh0Fns?si=diYiRahVe40oEflI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *